होशंगाबाद। सरपंच कन्हैया लाल वर्मा एवं राजस्व पटवारी देवीप्रसाद मेहरा, विजय उपराले, कृषि विभाग से एनके उमरे, सहायक सचिव दीपक वर्मा ने किसानों के साथ खेत-खेत जाकर ओले, हवा से खराब हुई फसल नुकसान का मौका मुआयना किया।
ग्राम पर्रादेह, बड़ोदिया कला, तालनगरी, रंढ़ाल, बरंदुआ, हासलपुर, पालनपुर नोहर, रोहना पालसडोह, खेड़ला अधियारी, डोगरवाड़ा आदि क्षेत्र ग्रामोंं में शाम 7 बजे के लगभग ओला के साथ बारिश से किसानोंं की गेहूंं, चना आदि की पूरी तरह पककर तैयार फसल को नुकसान हो गया।
ओलावृष्टि के बाद खेतों में पहुंची सर्वे टीम


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






