---Advertisement---

ओवरब्रिज से कूद रही युवती, भेजा घर

By
On:
Follow Us

इटारसी। आज दोपहर पारिवारिक विवाद के चलते राजस्थान की एक युवती यहां ओवरब्रिज से नीचे कूद रही थी, जिसे उसके परिजनों और पुलिस ने समझाईश देकर वापस घर भेज दिया। युवती यहां अपने चाचा के यहां आयी थी। दोपहर में मोबाइल पर बात करने को लेकर उसके चाचा-चाची ने उसे समझाने का प्रयास किया तो विवाद की स्थिति बन गई। इस दौरान युवती चाचा के घर से अपने घर जाने का कहकर पैदल ही निकल गई। अनहोनी की आशंका के चलते उसके चाचा-चाची भी पीछे-पीछे आए और ओवरब्रिज पर उसे समझाने का प्रयास किया तो तैश में आकर युवती ओवरब्रिज से कूदने का प्रयास करने लगी। इसी बीच पुलिस को खबर की गई तो पुलिस ने सबको थाने लाकर समझाईश दी। इसके बाद युवती अपने घर वापस जाने को तैयार हो गयी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.