इटारसी। पुलिस की सक्रियता से इन दिनों जिले में अपराधियों के हौंसले पस्त हैं। पुलिस लगातार खनन माफिया, शराब माफिया पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना के मार्गदर्शन में पुलिस इन दिनों एक्शन मोड पर है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद अभी खनन माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आज पथरोटा पुलिस ने थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र कीरतपुर में अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करके बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने यहां अवैध रूप से संचालित मुरम खदान पर छापामार कार्रवाई करके मौके से दो जेसीबी और चार ट्रक जब्त कर खनिज विभाग को सूचना दी है।
औद्योगिक क्षेत्र में हो रहा था अवैध उत्खनन, जेसीबी और ट्रक जब्त
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








