इटारसी। कलेक्टर धनंजय सिंह के निर्देश अनुसार एसडीएम इटारसी हरेंद्रनारायण ने इटारसी शहर में कोरोना पॉजिटिव के प्रकरण पाए जाने पर, कोरोना संक्रमित के घरों को चिन्हित कर कंटेनमेंट ज़ोन घोषित किया है। इन घोषित कंटेनमेंट जोन में प्रभावी निगरानी के लिए थाना इटारसी के सामने आजीविका केंद ्रमें कंट्रोलरूम प्रभावशील किया गया है। कंट्रोलरूम तीन शिफ्ट में कार्य करेगा, प्रत्येक शिफ्ट के लिए दल प्रभारी नियुक्त किए गए। प्रथम दल प्रात: 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्य करेगा जिसके दल प्रभारी बीआरसी केसला धर्मेंद्र परमार मोबाइल 9893691091 होंगे। द्वितीय दल दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक कार्यरत रहेगा, जिसके दल प्रभारी बीईओ केसला आशा मौर्य 9827541784 रहेंगी। तृतीय दल सांय 6 से रात्रि 12 बजे तक कार्यरत रहेगा जिसके दल प्रभारी सीडीपीओ केसला योगेश घाघरे 9826748422 होंगे। कंट्रोलरूम में नियुक्त अधिकारी / कर्मचारी द्वारा मॉनिटरिंग के लिए लगे टीवी स्क्रीन पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध परिस्थितियां ंदिखाई देने पर दल प्रभारियों को सूचित करेंगे तथा कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क विवरण की जानकारी एकत्र करना, एवं विवरण तैयार करना आदि कार्य करेंगे।
कंट्रोलरूम में इनकी रहेगी ड्यूटी


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






