शतरंज में चला शह और मात का खेल
इटारसी/तवानगर। ग्राम पंचायत रानीपुर के अंतर्गत हुए दो दिवसीय आनंद उत्सव में पंचायत के अनेक खिलाडिय़ों ने खेल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दो दिन चले उत्सव में ग्रामवासियों ने भरपूर आनंद उठाया।
खेल प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान हुए खेल कबड्डी के 18 से 35 वर्ष आयु पुरुष वर्ग में पिपरियाकलॉ विजेता और रानीपुर की टीम उपविजेता रही। इसी तरह से व्हालीबाल पुरुष वर्ग 18 से 35 में रानीपुर विजेता रहा। सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग 1 से 18 वर्ष में रितु परते रानीपुर प्रथम, सविता रानीपुर द्वितीय और नीता उईके पिपरिया तृतीय रही। चम्मच दौड़ बालिका वर्ग 1 से 18 वर्ष में रक्षा सोनिया रानीपुर प्रथम, श्वेता परते पिपरिया द्वितीय और ज्योति बरखने पिपरिया तृतीय रही। कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग 1 से 18 वर्ष में सुमायला खान रानीपुर प्रथम, मोनिका धुर्वे द्वितीय रानीपुर, अनामिका चौरे रानीपुर तृतीय रही।
बालक वर्ग 1 से 18 वर्ष की सौ मीटर दौड़ में बहादुर कासदे पिपरिया प्रथम, रितेश बाछतिया पिपरिया द्वितीय और कैलाश उईके रानीपुर तीसरे स्थान पर रहे। शतरंज प्रतियोगिता 1 से 18 वर्ष वर्ग बालक में संस्कार बारसे रानीपुर प्रथम, पीयूष कुमरे रानीपुर तृतीय और जयंत धुर्वे रानीपुर तृतीय रहे। शतरंज 35 से 45 वर्ष आयु पुरुष वर्ग में कुंदन सिंह रानीपुर प्रथम, चंद्रेश मालवीय द्वितीय और सौरभ प्रजापत तृतीय रहे। इसी तरह 1 से 18 वर्ष वर्ग में हिमांशु कुशवाह रानीपुर प्रथम, नितिन पटेल द्वितीय रानीपुर और शुभम चौधरी तृतीय रहे। कैरम सीनियर वर्ग 35 से 45 वर्ष में अर्जुन धुर्वे रानीपुर, जितेन्द्र गोल्डाने, आदिल अली, सुमित सहगल ने सहभागिता निभायी।
कबड्डी, दौड़, व्हालीबाल में जोर आजमाइश
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








