---Advertisement---

कर्ज नहीं फसल का उचित मूल्य दिलाने की मांग

By
On:
Follow Us

किसान मजदूर संघ का सम्मेलन
इटारसी। केसला ब्लाक के ग्राम पीपलढाना में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के किसान सम्मेलन में लगभग 2000 किसान-मजदूर, महिला कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के प्रदेश संरक्षक ठाकुर ब्रजेश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आजादी के बाद 70 वर्षों में किसान उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने से कर्जदार हो गये हैं, इसलिए सरकार को चाहिए कि किसानों को संपूर्ण कर्ज मुक्त कर उनकी उपज का लागत मूल्य का डेढ़ गुना मूल्य दिया जाए। प्रदेश संगठन मंत्री दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि किसान बिजली की समस्या से जूझ रहा है और प्रशासन मनमानी कर रहा है, इसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों को बीमा राशि नहीं मिली है उन्हें अतिशीघ्र दी जाए। किसानों की समस्याओं का शीघ्रता से निराकरण किया जाए।
संगठन के जिलाध्यक्ष लीलाधर सिंह राजपूत ने कहा कि नोटबंदी के दौरान हुई परेशानी के एवज में केन्द्र सरकार ने सहकारी संस्थाओं का दो माह के ब्याज में छूट देने की बात कही है। प्रदेश में सहकारी समितियों में ब्याज मुक्त ऋण दिया जाता है फिर मप्र के किसानों को 660 करोड़ रुपए में से को कोई लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए सीधे किसानों के खाते में जमा होने चाहिए। जिला मीडिया प्रभारी हरपाल सिंह सोलंकी ने कहा कि किसानों को बजट में कर्ज देने का प्रावधान रखा है लेकिन उनकी आमदनी बढ़ाने की कोई बात नहीं की। किसानों को कर्ज नहीं लाभकारी मूल्य चाहिए। वर्षा पालीवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में पूर्णत: शराब बंदी लागू की जाना चाहिए।
कार्यक्रम में ब्रजेश सिंह, दर्शन सिंह, लीलाधर सिंह, भूपेन्द्र सिंह, रमाकांत मीना, वीरेन्द्र सिंह, केशव साहू, शैतान सिंह, सतीष यादव, गोलू यादव, नीरज सिंह, संतोष पटेल, ब्रजमोहन पटेल, गौरीशंकर कुशवाहा, राकेश गौर, गणेश गौर, नर्मदा पटेल, ब्रज पटेल ग्राम बीसारोड़ा के कार्यकर्ता एवं 20 ग्राम के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.