---Advertisement---

कलेक्टर एवं एसपी ने किया इटारसी का निरीक्षण

By
On:
Follow Us

कोरोना वायरस का प्रसार न बढ़े यह सुनिश्चित करें : कलेक्टर
इटारसी। यहां कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद कलेक्टर और एसपी ने इटारसी का दौरा किया और व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर प्रशासन को कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोरोना वायरस का प्रसार न बढ़े।
कलेक्टर धनंजय सिंह एवं एसपी संतोष सिंह गौर ने अनुविभाग इटारसी में रहने वाले चिकित्सक जो वर्तमान में भोपाल एम्स में भर्ती हैं, उनके कोरोना पॉजीटिव पाए जाने की पुष्टि की है। कलेक्टर श्री सिंह ने कोरोना पॉजीटिव मरीज के संपर्क में आए लोगों की की तलाश कर उनको क्वॉरेंटाइन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक ने 15 से 31 मार्च तक के जिन मरीजों का उपचार किया है व उनके क्लीनिक के कर्मचारियों एवं उनके संपर्क में आए क्षेत्रों को शत प्रतिशत चिन्हित कर क्वॉरेंटाइन करने तथा उन सभी लोगों की कोरोना संबंधी स्क्रीनिंग व सैंपलिंग करने निर्देश एसडीएम को दिए। कलेक्टर ने कहा कि संपूर्ण इटारसी में अनावश्यक आवाजाही पर सख्ती से प्रतिबंध लगाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का प्रसार जिले में किसी भी दशा में न बढ़े यह सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने सीएमओ इटारसी को निर्देश दिए कि नगर पालिका के अमले को सक्रिय करें व संपूर्ण क्षेत्र में युद्ध स्तर पर सफाई करें व हाइपोक्लोराइट व ब्लीचिंग पाउडर का अधिक से अधिक छिड़काव, क्वावरेंटाईन किए क्षेत्र को संपूर्ण रूप से सेनेटाईजेशन करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अत्यावश्यक वस्तुओं की सप्लाई हेतु इटारसी के सभी 34 वार्डों में नोडल अधिकारी नियुक्त करें एवं पटवारी, आरआई एवं अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाएं। सभी वार्डों में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई हेतु कार्ययोजना बनाएं। डोर टू डोर होम डिलीवरी में सुनिश्चित करें कि होम डिलीवरी करने वाले कर्मी हैंड सेनेटाईजर, मास्क एवं अन्य आवश्यक सावधानी बरतें। उन्होंने तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम को 24 घंटे अलर्ट रखने व जानकारी के प्रभावी संप्रेषण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। संपूर्ण क्षेत्र में लॉकडाउन का प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निरंतर पेट्रोलिंग करने एवं सभी गाडिय़ों में बीकन लाईट लगाएं। उन्होंने आदेशों का व्यापक रूप से मुनादी कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ के रुकने हेतु रेस्ट हाउस, हॉस्टल व अन्य उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर ने इटारसी के सभी 34 वार्डों को पृथक-पृथक करने के निर्देश दिए। जिससे एक वार्ड से दूसरे वार्ड में अनावश्यक आवाजाही को रोका जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक वार्ड में 5 कर्मचारियों की एक टीम बनाएं जिसमें 1 सिपाही, 2 नगर सैनिक एवं 2 स्थानीय जिम्मेदार लोग हों। एसपी श्री गौर ने कहा कि प्रत्येक टीम राजस्व अमले के आरआई, पटवारी व अन्य कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि हर मोहल्ले में बेरिकेडिंग करें व छोटे-छोटे भागों में बांटकर लॉकडाउन का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ आदित्य सिंह, अपर कलेक्टर जीपी माली, एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.