इटारसी। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ अंबेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में लक्कडग़ंज काम्प्लेक्स, कॉन्वेंट स्कूल के पास दोपहर 3:30 बजे समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा रहेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष हरिशंकर जैसवाल, संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष राजवंशी, नगर मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सभी बूथ प्रभारी, वार्ड अध्यक्ष, नगर केंद्र पालक -संयोजक, स्थानीय समिति सदस्य, मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ के सदस्य एवं पदाधिकारी, मंडल में निवासरत जिला एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, समस्त जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ जन, सदस्य एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
महू में विचार संगोष्टी
बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अबेडकर जी के 126 वे जन्म दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय महू जिला इंदौर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया है। बसपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दशरथ चौधरी ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद लोगरें के नेतृत्व में होशंगाबाद जिला इकाई से सैकड़ों कार्यकर्ता इस संगोष्टी में भाग लेंगे। जिला अध्यक्ष विनोद लोंगरे ने जिले के समस्त कार्यकर्ताओं से महू पहुंचने की अपील की है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
कल मनेगी डॉ अंबेडकर की जयंती
For Feedback - info[@]narmadanchal.com