इटारसी। पूज्य पंचायत सिंधी समाज एवं भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा द्वारा श्रीधाम मैरिज गार्डन मालवीयगंज में 27 सितंबर को एक दिनी गरबे का आयोजन किया जाएगा। महिला शाखा अध्यक्ष पूनम चेलानी ने बताया कि नवरात्रि में सिंधी समाज की महिलाऐ व कन्या भाग लेकर गरबा खेलती है। कार्यक्रम में बेस्ट पुरस्कार भी दिए जाएंगे। आखिरी दौर में कामन राउड में सभी सामाजिक महिलाएं गरबा कर सकती हैं।
कल लाइव आर्केस्ट्रा पर होगा गरबे का कार्यक्रम
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








