मण्डल पर ऊर्जा संरक्षण अभियान
इटारसी। भारतीय रेलवे के ऊर्जा सरंक्षण अभियान के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेल भोपाल मण्डल के विद्युत(सामान्य) विभाग के मार्गदर्शन में एलईडी बल्व एवं टयूबलाइट फिटिंग्स तथा फाइव स्टार रेटेड सीलिंग पंखों को न्यूनतम दरों पर रेलवे कालोनी में विक्रय किया जा रहा है। इस कार्य की शुरुआत आज डीआरएम ने भोपाल से की है। इसी श्रंखला में 20 एवं 21 जनवरी को, 12 बंगला इटारसी व विद्युत लोकोशेड इटारसी में एलईडी विक्रय किये जायेंगे।
पीआरओ भोपाल मंडल आईए सिद्दीकी ने बताया कि ऊर्जा सरंक्षण अभियान के अंतर्गत 9 वाट का एलईडी बल्व 65 रुपए में, 20 वाट की टयूबलाइट फिटिंग्स 230 रुपए तथा फाइव स्टार रेटेड सीलिंग पंखा 1150 रुपए की न्यूनतम दर पर दिया जा रहा है। ये सभी उपकरणों पर तीन साल की वारंटी दी जा रही है। रेलवे ने विद्युत उर्जा खपत कम करने और बिलों मे कटौती के उद्देश्य से इस योजना को लागू किया है।
कल सस्ती दरों पर मिलेंगे, एलईडी बल्व एवं टयूबलाइट
For Feedback - info[@]narmadanchal.com









