इटारसी । विगत लगभग एक पखवाड़े से हड़ताल कर रह पटवारी काम पर लौटेंगे। कोर्ट के निर्णय और सरकार से मिले आश्वासन के बाद पटवारियों ने 15 मई तक का वक्त देकर सरकार से उनकी मांगों पर विचार कर पूरी करने को कहा है। राजस्व निरीक्षकों और कोटवारों के साथ पटवारियों ने 10 अप्रैल को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल प्रारंभ की थी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक संघ ने करीब पांच दिन पूर्व हड़ताल स्थगित करके वापसी कर ली थी तो कोटवार भी अपने काम पर वापस लौट गए हैं। अब कोर्ट ने तल्ख लहज़े में कह दिया है कि हड़ताल अवैधानिक है और पटवारी काम पर वापस जाएं। पटवारियों की हड़ताल से सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण, राजस्व वसूली, प्रमाण पत्र, अतिक्रमण जैसे काम और ग्रामोदय जैसी योजनाएं प्रभावित हो रही थी। हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए तत्काल हड़ताल बंद करते हुए काम पर लौटने के आदेश दिए हैं।
इनका कहना है…!
कोर्ट के फैसले के बाद हमारे उच्च स्तरीय नेतृत्व जो निर्णय लेगा, वैसा ही किया जाएगा। हमारे वरिष्ठ नेताओं की राजस्व मंत्री से भी चर्चा हुई है। चर्चा के बाद 15 मई तक हमारी मांगों के लिए सरकार को वक्त दिया है।
हितेष पटेल, नेता पटवारी संघ
कल से काम पर लौटेंगे पटवारी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







