पिपरिया। 1 मई को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी होशंगाबाद जिले की पिपरिया विधानसभा में आम सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी पिपरिया दोपहर 3:00 बजे पहुंचेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा आरएनए स्कूल के ग्राउंड में निश्चित की गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दीवान शैलेंद्र सिंह एवं कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे सभा को संबोधित
For Feedback - info[@]narmadanchal.com