इटारसी। कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक 6 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे पत्रकार भवन में होगी। बैठक में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी से नियुक्त पर्यवेक्षक जितेन्द्र कंसाना और अतुल पटेल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चर्चा होगी और विचार लिये जाएंगे। इसके साथ आगामी पंचायत और नगर पालिका परिषद के चुनावों को लेकर भी कार्यकर्ताओं की राय जानी जाएगी।
बैठक में कांगे्र्रस के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, वर्तमान पार्षद और पूर्व पार्षद, सभी जनप्रतिनिधि, नगर कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस के सदस्य व पदाधिकारी, मंडलम, सेक्टर, बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, यूथ बिग्रेड सेवादल, महिला सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस आईटी सेल, पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, असंगठित कामगार कांग्रेस, झुग्गी झोपड़ी विभाग, विधि विभाग व कांग्रेस विचारधारा संगठन के पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक 6 को
For Feedback - info[@]narmadanchal.com