---Advertisement---

कांग्रेस की चेतावनी कर गई असर, सीएमओ भी पहुंचे भूमिपूजन में

By
On:
Follow Us

इटारसी। वार्ड क्रमांक पांच में मूलभूत सुविधाओं में कमी और कांग्रेसी पार्षदों वाले वार्ड में विकास कार्य कराने में भेदभाव की बात करते हुए नगर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को नगर पालिका में परिषद अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इधर भाजपा के ही पूर्व पार्षद ने कांग्रेस की इस बात को गलत ठहराते हुए कहा कि यह आरोप गलत है। उनका कहना है कि कांग्रेस के वार्डों में भाजपा के प्रतिनिधित्व वाले वार्डों में अधिक कार्य हुए हैं।
दोपहर करीब 12:30 बजे कांग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष सुधा अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और सीएमओ हरिओम वर्मा को उनके केबिन में जाकर ज्ञापन सौंपा। इससे पहले कांग्रेसियों ने सीएमओ को दो टूक कहा कि कांग्रेस के प्रतिनिधित्व वाले वार्डों से भेदभाव किया जा रहा है।

ठेकेदार को कहा, काम शुरु करे
कांग्रेसियों से ज्ञापन लेने के बाद सीएमओ श्री वर्मा ने सब इंजीनियर को बुलाकर काम की स्थिति समझी और ठेकेदार कमलेश तिवारी को बुलाकर काम शुरु करने को कहा। हालांकि ठेकेदार ने कहा कि आठ माह से पेमेंट के लिए चक्कर काट रहा है, पुराना पेमेंट मिल जाए तो आज ही काम शुरु कर देंगे। सीएमओ श्री वर्मा के साथ ही नगर कांगे्रस अध्यक्ष पंकज राठौर ने भी आश्वस्त किया कि इस काम का भुगतान वे स्वयं दिलाएंगे, काम शुरु करें। इसके बाद आज ही वार्ड क्रमांक पांच में कांग्रेसियों ने सीएमओ की मौजूदगी में नालियों के लिए भूमिपूजन भी संपन्न करा लिया।

ये कहा नेताओं ने
हमें आश्वासन नहीं चाहिए। वार्ड पांच में चार-पांच काम स्वीकृत हैं, वर्कआर्डन भी हो गये हैं। ठेकेदार को बुलाकर काम शुरु करने के लिए आदेशित करें। ठेकेदार इसलिए काम नहीं कर रहे, क्योंकि उन्हें आशंका है कि उनको काम का पैसा नहीं मिलेगा। भाजपा की नगर पालिका भेदभावपूर्ण कार्य कर रही है। सात दिन का समय दे रहे हैं, अन्यथा उग्र आंदोलन करेंगे। अब इवेंट बंद करें और केवल विकास कार्यों पर ही ध्यान दें।
पंकज राठौर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष

जो हमारी मांगें हैं, वे सभी मूलभूत आवश्यकताएं ही हैं। सफाई के कामों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। वार्ड में नलकूप, सड़क निर्माण, नाली निर्माण जैसे अनेक काम हैं जो स्वीकृत हैं, वार्क आर्डर भी हो चुके हैं। लेकिन, कांग्रेसी वार्ड होने के कारण भेदभाव किया जा रहा है। विकास कार्यों में भेदभाव नहीं करें और सात दिन में वार्ड क्रमांक पांच में काम प्रारंभ करें अन्यथा मजबूरी में आंदोलन किया जाएगा।
अवध पांडेय, प्रदेश सचिव सेवादल

ये कार्यकर्ता थे मौजूद
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र सिंह तोमर, नारायण सिंह ठाकुर ,अजय टप्पू मिश्रा, सुरेश मालवीय, सम्राट तिवारी, अमोल उपाध्याय, लाली सलूजा, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष मंयक चौरे, पार्षद महेश आर्य, आईटी सेल नगर अध्यक्ष संजय वर्मा, अखिलेश पटेल, किशोर मैना, सागर भैरूवा, अनूप गांचले, मनमोहन यादव, प्रणव मिश्रा, सचिन तिवारी, आशीष चतुर्वेदी, प्रमोद राजपूत, कन्हैयालाल बामने, नीलेश मालोनिया, चन्दू दुबे, संतोष गुरयानी, संतोष चौरे, पंकज पटैल, राहुल दुबे, श्रमिक कामगार जिला अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, झोपड़ी झुग्गी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष राम शंकर सोनकर, पंकज पटैल, सुशील बस्तवार, श्याम गौर, सुभाष पटेरिया, जय जुनानिया, अमन छाबडा, युवराज चौधरी, उमेश वामनकर, गोडा बनेरिया, पवन मालवीय, लल्ला मालवीय, सुरेश ठोमेरे, पंकज साहू, ओमप्रकाश साकल्ले उपस्थित थे।

आंदोलन के बाद भूमिपूजन
कांग्रेसियों ने दोपहर में वार्ड पांच में मूलभूत सुविधाओं की मांग करके आंदोलन किया और सीएमओ हरिओम वर्मा ने तत्काल ठेकेदार को बुलाकर काम करने को कहा। इसके बाद इतनी जल्दी असर हुआ कि दोपहर बाद ठेकेदार को भूमिपूजन कराने का आदेश मिल गया। दोपहर बाद वार्ड पांच में नाली निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन भी हो गया। इस अवसर कांग्रेस के ज्यादातर वे सदस्य मौजूद रहे, जो आंदोलन में पहुंचे थे।

इन्होंने ये कहा
वार्ड पांच के पार्षद अरविंद चंद्रवंशी और कांग्रेस नेताओं ने आकर छह कार्य कराने की मांग रखी थी। अधिकांश के टेंडर हो चुके हैं, ठेकेदार को वर्कआर्डर भी हो गया है। ठेकेदार को जल्द से जल्द काम प्रारंभ करने को कहा है। काम में देरी की बात है तो नगर पालिका के पास फिलहाल आर्थिक तंगी है, इस कारण काम में देरी हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश से पैसा दिलाने की बात कही है।
हरिओम वर्मा, सीएमओ

जिनके मुंह में पांच वर्ष से ताले पड़े थे, वे अब चुनाव के दिन नजदीक आते ही बोलने लगे हैं। जो लोग कभी नगर पालिका की सीढ़ी नहीं चढ़े थे वे भी सीढ़ी चढऩे लगे हैं। यह सब बात जनता समझ रही है। जहां तक बात कांग्रेसी वार्डों से भेदभाव की है तो मेरी पत्नी भाजपा से पार्षद है और मैं दावे से कह सकता हूं कि इनके वार्ड में हमारे वार्ड से चालीस गुना अधिक काम नहीं हुए होंगे तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
शिव किशोर रावत, पूर्व पार्षद

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.