---Advertisement---

कांग्रेस ने केन्द्र और राज्य सरकार को कोसा

By
On:
Follow Us

कांग्रेस जनवेदना पंचायत कार्यक्रम
इटारसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से परेशान, मप्र की शिवराज सरकार,एवं स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता की आवाज को बुलंद करने नगर कांग्रेस द्वारा जनवेदना पंचायत कार्यक्रम आज शाम जयस्तंभ चौक पर हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव लोकमन कुशवाह ने मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी को खोखली करार देते हुए कहा कि इससे आमजनता ही परेशान हुई है जबकि भाजपा के लोगों ने पहले ही अपने नोट ठिकाने लगा दिए थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल ने भी नोटबंदी से आम गरीब को होने वाली परेशानी का जिक्र किया और केन्द्र तथा राज्य सरकार की नीतियों को आलोचना की। पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष जसपाल सिंह पाली भाटिया ने शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व नवग्रह मंदिर के पास हुए कुलकर्णी आई हत्याकांड से भय का वातावरण बना हुआ है। पूर्व नपाध्यक्ष रविकिशोर जैसवाल ने कहा कि उनके कार्यकाल में विकास के अनेक कार्य हुए जबकि आज फिजूलखर्ची ज्यादा हो रही है. कार्यक्रम को कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई, पूर्व विधायक अंबिका शुक्ला, पूर्व विधायक एवं महामंत्री प्रदेश कांग्रेस सविता दीवान शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव लोकमन कुशवाहा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल, पूर्व नपाध्यक्ष अनिल अवस्थी, रविकिशोर जैसवाल, रमेश के साहू, पाली भाटिया, पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश बामने, संतोष मालवीय सहित अन्य स्थानीय वक्ता उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.