---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

कांग्रेस प्रत्याशी : बसपा, युमो सदस्यों ने ली सदस्यता

By
On:
Follow Us

इटारसी। बहुजन समाज पार्टी के कुछ सदस्यों ने आज कांग्रेस नेता माणक अग्रवाल के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बसपा हालांकि यहां भाजपा और कांग्रेस के मुकाबले प्रचार में कहीं दिखाई नहीं दे रही है, बावजूद इसके उसके मुख्य पदाधिकारियों के जाने से निश्चित तौर पर पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। बसपास के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नितिन घारू, सचिव संजय विंडोले ने अपने कई साथी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
विधानसभा चुनाव के पहले इस तरह से कई सदस्यों के पार्टी छोड़ देने से चुनाव की व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। इसे चुनाव के पहले बीएसपी तगड़ा झटका माना जा सकता है। आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल इटारसी में थे और उन्होंने ही इन सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी है। युवा मोर्चा के नेता गौतम मैना भी अपनी मित्र मंडली के साथ कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.