इटारसी। टीकमगढ़ में किसानों के साथ प्रशासन द्वारा अभद्र व्यवहार व मारपीट की घटना एवं होशंगाबाद जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने, उड़द, सोयाबीन की खऱाब फसलों का मुआवजा एवं फसल बीमा देने की मांग को लेकर कांग्रेस 6 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे तहसील कार्यालय में प्रदर्शन करेगी। जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी ने बताया कि इस दौरान कांग्रेसियों द्वारा अनुविभागीय दंडाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा जायेगा।
कांग्रेस 6 को सौंपेगी एसडीएम को ज्ञापन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








