इटारसी। आज सहायक आबकारी आयुक्त राज नारायण सोनी के निर्देश पर सहायक जिला आबकारी अधिकारीअमिताभ जैन के मार्गदर्शन में आबकारी बल इटारसी द्वारा शहर के नाला मोहल्ला क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध व्यापक सर्चिंग अभियान चलाया गया। लगभग 3 घंटे की सर्चिंग कार्यवाही में नाले के किनारे,जमीन में गड़े हुए एवं पेड़ों /झाड़ियों में छिपाकर रखे गए प्लास्टिक के ड्रमों एवं कुप्पो में भरा हुआ लगभग 1100 केजी महुआ लहान जिसे कच्ची शराब बनाने के उद्देश्य से रखा गया था, को लावारिस स्थिति में जब्त कर मौके पर नष्ट किया एवं अज्ञात के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया।आज की कार्यवाही में उप निरीक्षक राजेश साहू, मुख्य आरक्षक के के चौरे, आरक्षक मदन सिंह रघुवंशी सहित आबकारी बल शामिल रहा। जप्त लहान की अनुमानित कीमत ₹20000 है। अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
कार्यवाही : महुआ लहान जब्त कर किया नष्ट
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








