बनखेड़ी। पुलिस ने कालापानी के जंगलों में अवैध शराब के अड्डे तबाह करके बड़ी मात्रा में अवैध शराब और महुआ लाहन जब्त कर नष्ट किए हैं। पुलिस को ग्राम फासीढाना के पास जंगल में और कालापानी के जंगल में अवैध शराब बनाने की सूचना मिली थी।
पुलिस लगातार अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की रही है। एसपी एमएल छारी के मार्गदर्शन, एएसपी घनश्याम मालवीय के नेतृत्व एवं एसडीओपी रणविजय सिंह के निर्देशन में बनखेड़ी थाना प्रभारी शंकरलाल झारिया व उनकी टीम ने कालापानी के जंगल में दबिश देकर अवैध शराब की भट्टियों को तोड़ा एवं महुआ लाहन जब्त कर नष्ट किया। थाना प्रभारी शंकरलाल झारिया ने बताया कि ग्राम फासीढाना के पास जंगल में व कालापानी के जंगल में अवैध शराब बनाने की सूचना पर प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र शुक्ला, प्रधान आरक्षक संभाजी, आरक्षक नंदकिशोर, आरक्षक प्रकाश, आरक्षक संदीप को साथ लेकर आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जंगल के अंदर 20-30 किलोमीटर अंदर जाकर दबिश देकर भट्टियों को तोड़ा और प्लास्टिक ड्रमों में महुआ लाहन को नष्ट किया। इस दौरान खाद की बोरियों में रखा लाहन और शराब बनाने की सामग्री भी नष्ट की गई। उन्होंने बताया कि 7, 500 किलो महुआ लाहन और शराब नष्ट की जो करीब 70 से 80,000 रुपए की बतायी जा रही है।
कार्रवाई : शराब और महुआ लाहन नष्ट
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








