इटारसी। नेशनल हाईवे पर रैसलपुर के पास स्थित राजश्री ढाबे के पास एक बाइक को स्विफ्ट कार चालक ने जोरदार टक्कर मारकर भाग गया। दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गये। घायलों का उपचार नर्मदा अस्पताल में किया जा रहा है।
नर्मदा अस्पताल के मनोज सारन ने बताया कि दुर्घटना में घायल तीन युवक हिमांशु चौरे पिता ओमप्रकाश चौरे, 18 साल, निवासी ब्यावरा, कृष्णा चौरे पिता ओमप्रकाश चौरे, 15 साल निवासी ब्यावरा और शेखर पटेल पिता ओमप्रकाश पटेल उम्र 30 साल हैं। सभी घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
कार ने मारी बाइक को टक्कर, तीन जख्मी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







