इटारसी। ग्राम जमानी के पंचायत भवन में जैविक खेती जन अभियान के तहत ग्राम सेवा समिति निटाया और रोहना एवं पंडित रविशंकर दुबे विचार मंच ने स्वर्गीय पंडित रविशंकर दुबे के जन्मदिवस के अवसर पर अन्न स्वराज और जैविक खेती विस्तार की अपनी कार्ययोजना के तहत एक दिवसीय जैविक किसान सम्मेलन का आयोजन किया।
किसानों को ज़हर मुक्त एवं स्वावलंबी खेती की ओर प्रेरित करने हेतु इस आयोजन के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त कृषि संचालक डॉ जीएस कौशल थे। कार्यक्रम में किसानों को जैविक और गाय आधारित खेती कैसे हो, इस पर श्री कौशल के अतिरिक्त कृषि उपसंचालक होशंगाबाद जितेन्द्र कुमार सिंह, सहायक संचालक कृषि जवाहर कासदे, आत्मा प्रोजेक्ट के जिला प्रभारी श्री दिलबारिया, उद्यानिकी विभाग के श्री रघुवंशी, कृषि विभाग के श्री मालवीय, पूर्व से जैविक कृषि कर रहे किसान रूप सिंह राजपूत ने संबोधित करते हुए नए किसानों को जैविक खेती के तरीके बताए। इस कार्यक्रम में शासन की ग्रामीण किसानों के पुत्र-पुत्रियों हेतु स्वरोजगार योजना की विस्तृत जानकारी जिला उद्योग के महाप्रबंधक श्री मंसूरी ने दी। कार्यक्रम में लगभग 70 किसानों ने जैविक खेती हेतु स्वेच्छा से कम से कम एक एकड़ भूमि में जैविक खेती करने हेतु संकल्प पत्र के माध्यम से प्रतिबद्धता दिखाई। इस कार्यक्रम में रोहना के वरिष्ठ गांधी वादी सुरेश दीवान एवं राजेश सामले, इटारसी से केएस उप्पल, होशंगाबाद से विनीत दीवान, जमानी के अश्विनी कुमार दुबे, प्रभुदयाल दुबे, तीखड़ से अशोक चौधरी, रामकृष्ण पटेल, सुशील वर्मा, मलोथर से मूलचंद साध के साथ सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। संचालन नरेन्द्र चौधरी और हेमंत दुबे ने एवं आरबी चौधरी ने आभार व्यक्त किया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

किया जैविक किसान सम्मेलन का आयोजन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com