इटारसी। जोनल रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य ने आज यहां रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन प्रबंधक वायएस बघेल और स्थानीय अधिकारी भी मौजूद थे।
रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य घनश्याम सिंह राजपूत ने प्रत्येक प्लेटफार्म पर जाकर खानपान व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अवैध वेंडर मिलने पर कुछ चालानी कार्रवाई भी करायी। करीब दो से ढाई घंटे घूमे श्री राजपूत के निरीक्षण के वक्त स्टेशन अवैध वेंडरों से मुक्त रहा। उन्होंने सफाई व्यवस्था भी देखी और खानपान रूम में जाकर भी निरीक्षण किया।
किया स्टेशन का निरीक्षण, चालानी कार्रवाई करायी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








