इटारसी। गोंची तरोंदा रोड स्थित सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के पास रहने वाला एक युवक अपने घर से किराने का सामान लेने के लिए बाज़ार निकला था जो घर नहीं लौटा। उसके शाम तक घर नहीं आने पर उसके भाई ने पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉन्वेंट स्कूल गोंचीतरोंदा रोड पर रहने रहने वाला युवक संदीप पिता संतोष गौर 20 वर्ष 3 फरवरी की सुबह 10 बजे अपने घर से किराने का सामान लेने के लिए बाजार निकला था। उसका इंतज़ार करके बाद घर नहीं लौटने पर 4 फरवरी को उसके भाई अभिषेक ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज करायी है।
किराने का सामान लेने निकला युवक, घर नहीं लौटा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








