विधानसभा अध्यक्ष ने कृषि उपज मंडी में ली बैठक
इटारसी। मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने आज दोपहर कृषि उपज मंडी कार्यालय में व्यापारियों और मंडी के अधिकारियों की एक बैठक लेकर राज्य शासन की भावांतर योजना के तहत उपज खरीदी के दौरान व्यापारियों से किसानों को 50 हजार रुपए नगद भुगतान करना सुनिश्चित करने को कहा है।
बैठक में मंडी अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर, एसडीएम हिमांशुचंद्र, मंडी सचिव सुनील गौर, अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र पटेल सहित मंडी में खरीद करने वाले व्यापारी मौजूद थे। व्यापारियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. शर्मा से भावांतर के दौरान नगद भुगतान में होने वाली परेशानियों से अवगत कराया था। आज डॉ. शर्मा मंडी में पहुंचे और संपूर्ण परिसर का निरीक्षण कर कहा कि मंडी प्रांगण से ही भुगतान किया जाए। यह आदेश प्रदेश से 16 अक्टूबर से ही जारी हो गए हैं।
मंडी परिसर में भुगतान के लिए मंडी में चालीस भुगतान काउंटर बनेंगे और जैसे-जैसे खरीद कार्य बढ़ेगा तो काउंटर की संख्या भी बढ़ेगी। मंडी मं 150 व्यापारी हैं जो वहीं से भुगतान करेंगे। ऐसे में सुरक्षा का मुद्दा उठा तो तय किया कि भुगतान के वक्त पुलिस की एक-चार की गार्ड परिसर में मौजूद रहेगी साथ ही मंडी के चालीस सुरक्षा गार्ड अलग-अलग शिफ्ट में वहां मौजूद रहेंगे। इस दौरान गुरुवार से यह व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी।
किसानों को मंडी परिसर से ही होगा भुगतान
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








