इटारसी। कृषि उपज मंडी परिसर में आज मंडी प्रबंधन ने किसानों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाषण सुनाया। श्री चौहान ने आज सागर जिले में एक कार्यक्रम में राज्य सरकार की भावांतर योजना के विषय में संबोधित किया। इस योजना का शुभारंभ प्रदेश में 16 अक्टूबर से होगा। मंडी अध्यक्ष विक्रम तोमर ने किसानों से इस योजना में अपना पंजीयन कराने का अनुरोध किया है।
कृषि उपज मंडी परिसर से विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा इस योजना का शुभारंभ दोपहर 12 बजे करेंगे। मुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान भावांतर योजना से फसल का मानक मूल्य और समर्थन मूल्य के अंतर की राशि किसान के खाते में सरकार 3 महीने के अंदर पहुंचाएगी। उन्होंने भावान्तर योजना को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताई। उन्होंने कहा कि इससे फसलों की कालाबाजारी होने से निजात मिलेगी। स्वयं मुख्यमंत्री 16 अक्टूबर को नरसिंहपुर जिले से इस योजना को प्रदेश में लागू करेंगे।
किसानों को मुख्यमंत्री का भाषण सुनाया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








