इटारसी। एसपी अरविंद सक्सेना के मार्गदर्शन एवं एडिशनल एसपी राकेश खाखा और एसडीओपी एसएल सोनिया के निर्देश में डोलरिया पुलिस ने ग्राम भीलाखेड़ी में किसान से हुई लूट के आरोपी को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
एडिशनल एसपी राकेश खाखा के अनुसार 6 दिसंबर की रात लगभग 8:30 बजे ग्राम भीलाखेड़ी में कमलेश जाट पिता कैलाश जाट 29 वर्ष, निवासी ग्राम झिल्लाय सिवनी मालवा के साथ 13 हजार रुपए की लूट हुई थी, जब वह अपनी फसल बेचकर गांव लौट रहा था। सूचना पर पुलिस ने धारा 394 का प्रकरण पंजीबद्ध करके घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची तो लूट का अरोपी पप्पू उर्फ वांटेड पिता राधेलाल अहिरवार 35 वर्ष निवासी ग्राम भीलाखेड़ी को ग्रामीणों की मदद से रात में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड है और उस पर लड़ाई-झगड़े व जुआ एक्ट के करीब तीन प्रकरण डोलरिया थाने में दर्ज हैं। जिले के कुछ अन्य थानों में भी इसके खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध हैं।









