इटारसी। न्यू यार्ड स्थित खेड़ापति दुर्गा समिति महानगर कॉलोनी के सदस्यों ने मुक्तिधाम की सफाई का बीड़ा उठाया है। समिति के सदस्य पिछले दो हफ्ते से हर रविवार को मुक्तिधाम पहुंचकर वहां बड़ी मात्रा में उग आयी खरपतवार को हटाने का काम कर रहे हैं। आज भी तीसरे हफ्ते में समिति के सदस्यों ने मुक्तिधाम की सफाई की। खेड़ापति दुर्गा समिति के सदस्य अब तक मुक्तिधाम मैं 70 प्रतिशत हिस्से में सफाई कर चुके हैं। सदस्यों का कहना है कि अभी भी यहां बहुत खरपतवार बाकी है। इसके लिए अगले हफ्ते साफ सफाई की जाएगी। आज सफाई कार्य में रोहित यादव, पुरुषोत्तम रघुवंशी, नितिन जावले, अभिजीत यादव, हर्ष केवट, फहीम खान, अनुराग नागवंशी, लवनीत यादव, सुनील सोनू सहित अन्य सदस्यों ने श्रमदान किया।
की मुक्तिधाम की सफाई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







