इटारसी। उपनगर यार्ड स्थित रेलवे कॉलोनी के पीछे इंद्रा नगर क्षेत्र में काले हिरण को कुत्तों ने घेरकर उसे घायल कर दिया था, उसकी उपचार के दौरान केसला में मौत हो गई। डिप्टी रेंजर नरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि कुत्तों ने हिरण की बायी टांग में बुरी तरह काटा था जिससे उसकी जांघ की हड्डी टूट गई। इसी तरह से उसके पेट, पीठ में भी बुरी तरह से नोंचा था। काले हिरण की उम्र करीब पांच वर्ष बतायी जा रही है।
करीब 15-16 कुत्तों से घिरे बेसुध हुए हिरण की चीख व कुत्तों की आवास सुनकर नींद से जागे नयायार्ड के निवासी रोहित कैथवास, प्रह्लाद आठनेरे और सचिन नागराज ने पत्थर मारकर कुत्तों के चंगुल से हिरण को छुड़ाया।
इन लोगों ने 100 डायल को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुची 100 डायल ने तीनों युवकों की मदद से घायल हिरण को अपने साथ ले गई और वन विभाग के सुपुर्द किया। वन विभाग ने उसे उपचार के लिए केसला ले गए जहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। दोपहर में एसडीओ और रेंजर के पहुंचने के बाद मृत हिरण का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कुत्तों के झुंड ने बुरी तरह नोंचा काले हिरण को, मौत हुई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








