लेदरबाल क्रिकेट प्रतियोगिता
इटारसी। रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान बारह बंगला में खेली जा रही रेलकर्मियों की लेदरबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में पांचवे दिन कुली इलेवर, आपरेटिंग और सीएंडडब्ल्यू की टीम ने अपने-अपने मैच जीते। टीम के खिलाडिय़ों से विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, नगर पालिका में सभापति राकेश जाधव और वेलफेयर इंस्पेक्टर अशोक दुबे ने परिचय प्राप्त किया।
पहला मैच कुली इलेवन और टीआरओ बी की टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीआरओ बी की टीम ने 15 ओवर में महज 77 रन बनाए। टीम के प्रमोद यादव ने सबसे अधिक 16 रन बनाए। कुली इलेवन के राम ने तीन और सुनील ने 2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी कुली इलेवन की टीम ने मात्र पांच विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के गोढ़ू दुबे ने धुंआधार 50 रन बनाकर मैन आफ द मैच का पुरस्कार जीता। दूसरे मैच में आपरेटिंग और टीआरडी एकादश के बीच मुकाबला हुआ। टीआरडी ने पहले बल्लेबाजी की और 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 84 रन बनाए। टीम के शिवकुमार एवं संजय ने दस-दस रन बनाए। आपरेटिंग के विनोद गौर ने दो विकेट लिए। जवाब में आपरेटिंग इलेवन ने पांच विकेट खोकर 85 रन बनाकर मैच जीत लिया। सुनील परदेशी से शानदार बल्लेवाजी करते हुए 32 रन बनाए। उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। टीआरडी के गेंदबाज अकबर ने दो विकेट लिए।
पांचवे दिन का तीसरा और अंतिम मैच टीआरएस बी एवं सीएंडडब्ल्यू के बीच खेला गया। टीआरएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर्स में छह विकेट के नुकसान पर 91 रनाए। अजबसिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 रनों की पारी खेली। विपक्षी टीम के कप्तान जीते केवट ने दो विकेट लिए। सीएंडडब्ल्यू की टीम ने चार विकेट खोकर दिया गया लक्ष्य आसानी से हासिल कर मैच जीत लिया।टीम के देवेन्द्र ठाकुर ने 36 रन बनाए। टीआरएस के गेंदबाज विजय ने तीन विकेट झटके। आज की प्रतियोगिता में स्कोरर धर्मेन्द्र जायसवाल और जितेन्द्र राजपूत थे। अम्पायरिंग राकेश दुबे, हरिभाई, चंद्रशेखर मालवीय ने की तथा मैच कमेंट्री आरके पांडेय ने की।
कुली एकादश, आपरेटिंग और सीएंडडब्ल्यू जीते
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








