इटारसी। होली के अवकाश के बाद आज से कृषि उपज मंडी पुन: प्रारंभ हुई। हालांकि किसानों ने रंगपंचमी की शाम से ही मंडी में आना प्रारंभ कर दिया था और देर रात तक मंडी प्रशासन ने करीब दो हजार ट्रालियों को मंडी परिसर में प्रवेश दे दिया था। आज मंडी में धान सहित अन्य अनाज की 26,384 क्विंटल आवक दर्ज की गई।
मंडी परिसर अनाज से भर गया है, किसान भी अपनी उपज लेकर लगातार आ रहे हंै। होली के अवकाश के बाद आज खरीद प्रारंभ हुई है। विभिन्न अनाज की 26 हजार क्विंटल से अधिक आवक होने से मंडी में हर ओर अनाज ही दिखाई दे रहा है। मंडी प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आज मंडी में सबसे अधिक आवक 22290 क्विंटल धान की आवक हुई है। इसके बाद 3859 क्विंटल गेहूं, 625 क्विंटल चना, 362 क्विंटल सोयाबीन, 160 क्विंटल मूंग, 108 क्विंटल सरसों तथा 50 क्विंटल तुवर की आवक दर्ज की गई है।
मूल्य ये मिले
धान का आज का अधिकतम मूल्य 3050 जबकि न्यूनतम 2250 रहा। इसी तरह से गेहूं का 2566-2250, चना 5309-3815, तुवर 6900-6850, सोयाबीन 4002-2500, सरसों 5325-4601 और मूंग 6950-6000 रुपए रहा।