इटारसी। कृषि उपज मंडी समिति की बैठक में आज दोपहर आधा दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसके अलावा प्रदेश सरकार की भावांतर योजना पर भी सदस्यों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि उप संचालक ने योजना के विषय में बताया साथ ही इन दिनों पानी की कमी से किसानों को होने वाली परेशानी से बचने और कौन सी फसलें लें, इसकी जानकारी दी।
बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन के पश्चात सितंबर-अक्टूबर की आय और व्यय का अनुमोदन किया साथ ही स्ववित्तीय योजना अंतर्गत दुकानों के निर्माण पर विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष विक्रम तोमर ने की। सचिव सुनील गौर ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
कृषि उपज मंडी समिति की बैठक हुई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








