इटारसी। सोहागपुर विधानसभा के ग्राम चिल्लई और ग्राम दमदम में आयोजित किसान चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, भाजपा जिला महामंत्री बहादुर चौधरी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री उमेश पटेल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आलोक वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष शरण तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरूण मलैया, महामंत्री विकास पटेल एवं ग्राम के समस्त एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने दोनों ग्रामों में मध्यप्रदेश की सरकार द्वारा किसानों की आदमनी बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और जनहितैषी योजनाएं समझायीं। विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो किसानों के हित में अनेक कल्याणकारी योजना बना रही और उनका किसानों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के छह दशक के शासन में किसानों की हालत खराब थी और कुछ ही किसान सरकारी योजनाओं का लाभ लेते थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
केवल भाजपा ही किसान हितैषी : विजयपाल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com