---Advertisement---

कोरे पेपर साइन करा लिए, नहीं दे रहे पैसे

By
On:
Follow Us

बीस दिन से चक्कर काट रहे हैं निजी फायनेंस कंपनी के जमाकर्ता
इटारसी। साईंनाथ बेकरी क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने पुरानी इटारसी की आदर्श सोसायटी के प्रबंधक पर मैच्योरिटी के बावजूद उनकी जमा राशि नहीं देने का आरोप लगाया है। संबंधितों का कहना है कि मैनेजर ने उनसे कागजों पर दस्तखत करा लिए, लेकिन पैसा नहीं दे रहे। हालांकि मैनेजर ने मामले में कहा कि उनका पैसा बचत खाते में आ गया है और वे उसे एसबीआई के खाते में ट्रांसफर कराने चाहते हैं, कुछ कागजी कार्यवाही के बाद तत्काल यह पैसा उनके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
पुरानी इटारसी के मेहतो काम्पलेक्स में आदर्श सोसायटी के नाम से एक वित्तीय संस्था का कार्यालय है। यहां साईंनाथ बेकरी क्षेत्र में रहने वाली महिला शांतिबाई और उसके पुत्र मोहित तथा मुकेश ने एजेंट चिमनलाल साहू के माध्यम से पैसे जमा कराए थे। तीन वर्ष पूर्ण होने पर खाते की मैच्योरिटी 23 सितंबर 17 को हो गई। अब संबंधितों को अपने ही पैसे प्राप्त करने के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एजेंट श्री साहू का कहना है कि करीब बीस दिन पूर्व खातेदार ने समस्त कागजी कार्रवाई पूर्ण कर दी है। बावजूद इसके उनको पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। जब वे स्वयं मैनेजर से मिले तो उनको कहा कि एनएएफटी कराएंगे, कुछ कागजों पर दस्तखत कराके लाने को कहा। उन्होंने जब दस्तखत कराके कागज ले गए तो उनसे कहा कि नीली स्याही से दस्तखत नहीं चलेंगे, काली स्याही से कराके लाओ। पहले कह रहे थे कि बचत खाते में ट्रांसफर करके नगद भुगतान करेंगे, अब पैसे नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि शांतिबाई के करीब 22 हजार और मोहित और मुकेश के साढ़े बारह-साढ़े बारह हजार रुपए हैं।
इस मामले में ब्रांच मैनेजर प्रदीप सिंह का कहना है कि उनके तीन अलग-अलग अकाउंट हैं। जमाकर्ता चाह रहे हैं कि पेमेंट एसबीआई में उनके खाते में की जाए। इसके लिए उनको एक आवेदन देना पड़ेगा। हमारे पास अब तक उनका आवेदन नहीं आया है। आवेदन आने के बाद एक घंटे में प्रोसेस करके ट्रांसफर कर देंगे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.