इटारसी।शहर के बीचों-बीच पूल गेम का संचालन वर्षों से हो रहा है। ये पूल गेम मनोरंजन का कम सट्टेबाजी और नशे का अड्डा अधिक बन रहे हैं। यहां आने वाले युवाओं में आए दिन झगड़े होते हैं, लेकिन ये पुलिस तक नहीं पहुंचे। किसी दिन बड़ी घटना हो जाए, इससे इनकार नहीं किया जा सकता। आज दोपहर में बीच बाजार में स्थित राम राम पूल गेम में युवाओं के दो गुटों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से एकदूसरे पर पत्थर और ईंट के टुकड़ों की बारिश की गई। अचानक हुई घटना से घबराकर पूल गेम संचालक ताला डालकर भाग निकला। यहां पहले भी संघर्ष की स्थिति बनती रही है। बता दें कि पूल गेम देर रात तक चलता है, जहां किसी भी प्रकार की बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
पूल गेम के ये पत्थरबाज कौन थे और किस बात पर झगड़े, पूल गेम संचालक क्यों पूल गेम बंद करके भाग गया, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है, क्योंकि कोई ग्रुप पुलिस तक नहीं पहुंचा। टीआई भूपेन्द्र सिंह मौर्य का कहना है कि पुलिस की जानकारी में ऐसा कोई मामला अब तक नहीं पहुंचा है, लेकिन अब वे इसे अवश्य पता कराएंगे।
कौन थे पूल गेम के पत्थरबाज़, क्यों भागा संचालक
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








