इटारसी। जयस्तंभ के पास स्टुडेंट स्टोर वाली गली में अज्ञात ने एक गिफ्ट एवं क्राकरी की दुकान में बीती रात आग लगा दी। हालांकि आग अधिक नहीं फैली जिससे बाजार जलने से बच गया। बताया जाता है कि यहां रात में असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है। यह ऐसा क्षेत्र है जहां पुलिस गश्त तो करती है, बावजूद इसके इस गली में अंधेरे का लाभ असामाजिक तत्व उठाते हैं। दुकान मालिक श्यामसुंदर सोनी का कहना है कि किसी अज्ञात तत्व ने रात को 10 बजे के बाद आग लगाई होगी।
श्यामसुंदर सोनी के साथ ही आसपास के सभी दुकानदारों बृजेश यादव, राजेन्द्र जैन, नंदकिशोर सोनी, अनिल जैन, सुनील जैन, देवेन्द्र सिंघई, अतुल जैन, प्रदीप सिंघई, ज्योति मोदी, पंकज राठौर, गुलाबचंद्र मोदी सहित करीब दो दर्जन से अधिक दुकानदारों ने थाना प्रभारी को एक आवेदन देकर मांग की है कि रात के समय इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए, क्योंकि इस आगजनी की घटना के पूर्व यहां चोरी की वारदात भी हो चुकी है। व्यापारियों के आवेदन पर पुलिस ने घटना आगजनी 02/17 कायम कर जांच में लिया है।
श्री सोनी ने कहा कि आजाद चौक में उनकी क्राकरी की दुकान में उनको रीतेश दरड़ा ने सुबह करीब 9 बजे खबर की थी कि दुकान में आग जैसा कुछ दिखाई दे रहा है। उन्होंने आकर देखा तो शटर के पास रैक की ओर कुछ जला सा दिखाई दिया और पास ही आइल पड़ा हुआ था।
क्राकरी की दुकान में लगाई अज्ञात ने आग
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








