इटारसी। एर्नाकुलम एक्सप्रेस से मुगलसराय से त्रिपुर जा रहे एक युवक का पैर ट्रेन में स$फर के दौरान विद्युत लाइन के खंभे से टकराकर गंभीर रूप से जख़्मी हो गया। दरअसल, युवक पैर बाहर निकालकर ट्रेन के दरवाजे पर सो रहा था कि उसका पंजा खंभे से टकराया। घटना में उसके बायें पैर का पंजा बुरी तरह से फट गया है। उसे यहां प्राथमिक उपचार कर रवाना कर दिया है।
घटना पिपरिया से ट्रेन छूटने के बाद की है। घायल युवक शिवम तिवारी के साथ सफर कर रहे उसके कजि़न सर्वेश पांडेय ने बताया कि शिवम पैर बाहर करके ट्रेन के दरवाजे पर सो रहा था। पिपरिया स्टेशन से ट्रेन छूटने के बाद यह घटना हो गयी। घटना के बाद ट्रेन में ही टीसी को सूचना दी गई। टीसी ने इटारसी स्टेशन पर सूचना दी। यहां ट्रेन आने पर घायल युवक को उतारकर शासकीय अस्पताल ले जाया गया। यहां उसके पैर में टांके लगाए और मरहम-पट्टी कर भर्ती करने को कहा तो दोनों युवकों ने मना कर छुट्टी लेकर चले गए।
खंभे से टकराया पैर, गंभीर जख्मी हुआ
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








