इटारसी। खेतों में खड़ी नरवाई अब भी जल रही है। रविवार को पथरोटा थाने के अंतर्गत आने वाले गांव खटामा एवं खोरीपुरा के बीच खेतों की नरवाई में आग लग गयी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
दरअसल नरवाई में आग लगी आग काफी बड़े क्षेत्र में फैल गयी जिससे लगभग 4 घंटे में फायर बिग्रेड ने काबू किया। बताया जाता है कि यह आग सुबह करीब 8 बजे लगी थी। गांव के विनोद बारीवा ने तत्काल पथरोटा थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा को कॉल करके थाने में सूचना दी। इसके बाद तत्काल दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची बड़ी और मुश्किल से आग को काबू किया।
खटामा-खोरीपुरा के बीच जली नरवाई

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









