इटारसी। रिटायर्ड बीएसएफ जवान की हत्या करने वाले आरोपी कुशमेन्द्र को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 5 दिन के रिमांड पर पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है।
गौरतलब है कि 18 मार्च को पथरोटा के ग्राम पांडू खेड़ी में रिटायर्ड बीएसएफ जवान अलफ्रेड नेरियस की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हुए बीएसएफ के ही जवान कुशमेन्द्र पिता चेतराम को पथरोटा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के काशीपुर स्थित ग्राम धोंधी से गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया था, जहां से 5 दिन की पुलिस रिमांड पर उसे पुलिस ने हासिल किया। अब पुलिस हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद करेगी पथरोटा पुलिस ने करीब एक हफ्ते पूर्व ग्राम पांडूखेड़ी में बीएसएफ के रिटायर्ड जवान की हत्या करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया जब वह अपने घर के आंगन में सो रहा था।
दरअसल आरोपी कुशमेन्द्र ने अलफ्रेड को उस समय लिफ्ट मांगकर गोली मार दी थी, जब अलफ्रेड अपनी बेटी को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था। घटना के बाद आरोपी फरार होकर अपने गांव पहुंच गया था। शनिवार को यहां आरोपी को लेकर देर रात इटारसी पहुंची पुलिस ने उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को पुलिस ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। इस दौरान मौजूद एसडीओपी उमेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी गुमराह कर रहा है, वह पिछले 1 हफ्ते से हत्या करने की फिराक में था। 18 मार्च को उसने यह मौका पा लिया और अल्फ्रेड की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ करेगी और हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद करेगी।
खबर अपडेट : कुशमेन्द्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








