इटारसी। शालेय स्तरीय 14 वर्ष बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटी शहर की खिलाडिय़ों को रिसीव करने और स्वागत करने प्रशासन और स्कूलों से कोई भी नहीं पहुंचा। अलबत्ता खिलाडिय़ों के रिश्तेदारों और परिचितों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर उनका स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि लगातार हुए 5 मैचों में 2 मैच ड्रा हुए शेष सभी मैच जीतकर नर्मदापुरम संभाग की टीम के खिलाड़ी आज इटारसी पहुंचे थे। टीम में हरदा, होशंगाबाद इटारसी सहित 19 खिलाड़ी शामिल हुईं थीं। इटारसी की पलक दास, साक्षी गौड़, नूतन रायकवार व दीपिका साहू विनर टीम में शामिल थी। टीम का स्वागत करने इटारसी रेल्वे स्टेशन पर खिलाड़ी और उनके परिचित पहुंचे। यहां विजेता टीम की सदस्यों ने डांस करके अपनी खुशी का इज़हार किया। टीम की सदस्यों को उनके एक शुभचिंतक ने अपने वाहन से उनके घर तक पहुंचाया, लेकिन प्रशासन या स्कूल प्रबंधन से कोई नहीं पहुंचा।
खिलाडिय़ों को लेने प्रशासन और स्कूलों से कोई नहीं पहुंचा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








