---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

खेती में खड़ी हरी फसल में आग लगी

By
On:
Follow Us

इटारसी। अभी फसल पकी भी नहीं है, कि विद्युत तारों से निकली चिंगारी ने आगजनी की घटनाएं प्रारंभ कर दी हैं। ग्राम बांदरी में ऐसी ही एक घटना में एक खेत में खड़ी हरी फसल जल गयी।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बांदरी में कल दोपहर रामाधार यादव के खेत में गेहूं की फसल में आग लग गई। इस खेत में गेहूं अभी ठीक से पका भी नहीं था। बताया जाता है कि यह घटना आपस में बिजली के तार टकराने से हुई है। घटना में हालांकि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन समय रहते ग्रामीण सतर्क नहीं होते तो बड़ी घटना हो सकती थी। ग्रामीणों ने मांग की है कि 25 मार्च से बिजली बंद होना चाहिए। या तो जो बिजली दिन में दे रहे हैं उसको रात में कर दिया जाए, क्योंकि रात का वातावरण ठंडा होता है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.