इटारसी।तवानगर थाना अंतर्गत ग्राम छीपीखापा में एक किसान ने खेत में खड़ी अपनी फसल को जंगली जानवरों से बचाने खेत की बागुड़ में करंट लगा दिया जिसकी चपेट में आकर तीन भैंस मर गईं। जिसकी भैंस मरी है उसने तवानगर थाने में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार तवानगर से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम छीपीखापा में एक किसान गोविन्द पिता कनक सिंह भल्लावी 40 वर्ष ने अपनी फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए बा$गड़ में करंट लगा दिया। इस करंट की चपेट में आकर तवानगर निवासी लक्ष्मीनारायण पिता शंकरलाल सोनारे 45 की तीन भैंस मर गईं। किसान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
खेत की बागुड़ में लगे करंट से तीन भैंस मरीं
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








