---Advertisement---

खेल संगठनों ने हॉकी कोच समीर को याद किया

By
On:
Follow Us

इटारसी। शहर के विभिन्न खेल संगठनों ने आज शाम यहां गांधी स्टेडियम में दिवंगत हॉकी कोच समीर सिंह ठाकुर को याद किया। जिला हॉकी संघ के तत्वावधान में गांधी मैदान पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। सभा में जिला हॉकी संघ के सदस्यों, हॉकी अकादमी के बच्चे, इटारसी क्रिकेट अकादमी, इंडियन क्रिकेट क्लब, ड्रीम साईं स्पोट्र्स संस्था के सदस्यों ने शामिल होकर समीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष सुरेश दुबे ने समीर के नाम पर एक वर्ष एक प्रतियोगिता कराने की घोषणा की साथ ही अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने समीर को याद करते हुए कहा कि जब नपा ने कुओं की सफाई का अभियान चलाया था तो समीर ने उसमें बढ़-बढ़कर हिस्सा लिया था। समीर काफी साहसी खिलाड़ी था।
वरिष्ठ खिलाड़ी एससी लाल ने समीर के जुनून को उपस्थित नन्हें हॉकी खिलाडिय़ों को बताया तथा कहा कि समीर की कमी पूरी तो नहीं हो सकती लेकिन उसके कार्यों को आगे बढ़ाकर उसे सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। उन्होंने समीर के प्रयासों से बाबई जैसे छोटे से कस्बे में हॉकी को स्थापित करने की जानकारी दी।
नगर पालिका में सभापति यज्ञदत्त गौर ने कहा कि समीर के जाने से मैदान में रिक्तता सी महसूस की जाएगी। वह इटारसी की हॉकी का एक मजबूत हिस्सा था। वरिष्ठ खिलाड़ी दीपक जेम्स ने कहा कि टूर्नामेंट के लिए मैदान बनाने में समीर हमेशा उनकी मदद किया करता था। वह मददगार खिलाड़ी थी जो बच्चों को हर वक्त कुछ न कुछ नया सिखाने की कोशिश करता था। सभापति राकेश जाधव ने कहा कि समीर के इस तरह असमय जाने से घोर पीड़ा हो रही है। वह बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय था।
श्रद्धांजलि सभा में इटारसी क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष कुलभूषण मिश्रा, हॉकी संघ के राजेन्द्र सिंह तोमर, कन्हैया गुरयानी, हरप्रीत छाबड़ा, जयभान सिंह भानू, अजय बतरा, राजेश पटवा, सन्नी छाबड़ा, मनीष सिंह ठाकुर, सर्वजीत सिंह सैनी, इदरीश, रवि हरदुआ, निशांत अगस्टीन, पप्पू रैकवार, रीतेश श्रीवास, वसीम खान, आरिफ खान, इंडियन क्रिकेट क्लब के अमित जायसवाल, ड्रीम साईं स्पोट्र्स संस्था के प्रदीप जाधव सहित अनेक खिलाड़ी मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.