---Advertisement---

गंदगी करने वालों को टोकेंगे बच्चे

By
On:
Follow Us

स्कूलों ने विभिन्न गतिविधियां हुई
इटारसी। स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत आज तीन स्कूलों ने बच्चों में स्वच्छता आधारित विभिन्न गतिविधियां कीं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चों को स्वच्छता रखने की शपथ दिलायी। स्कूलों में ड्राइंग काम्पटीशन, प्रश्नोत्तरी और खेल प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों ने स्वच्छता के लिए अपने आसपास के लोगों को भी जागरुक करने की शपथ ली। बच्चों ने कहा कि वे जहां भी किसी को गंदगी करते देखेंगे तो ऐसा न करने के लिए अवश्य टोकेंगे। घर में भी
यदि कोई सदस्य ऐसा करता मिला तो उसे रोकेंगे।

it211217 5

नपाध्यक्ष को कहा, थैंक यू
अटल पार्क में साईं विद्या मंदिर के बच्चों में स्वच्छता विषय पर ड्राइंग काम्पटीशन हुई। नपाध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल ने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलायी और स्वल्पाहार दिया, बच्चों ने नपाध्यक्ष को थैंक यू कहा। इस मौके पर स्कूल संचालक आलोक गिरोटिया, प्राचार्य मनीषा गिरोटिया, एचओ सुनील तिवारी, एसआई आरके तिवारी, सब इंजीनियर आदित्य पांडेय, कॉर्डिनेटर कमलकांत बडग़ोती भी मौजूद थे।

it211217 6

प्रश्नोत्तरी का आयोजन
आनंद पब्लिक स्कूल में आज स्वच्छता विषय पर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। सुबह स्वच्छ सर्वेक्षण से जुड़ी टीम के सदस्यों ने पहुंचकर बच्चों को अपने आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य अमिताभ बैस ने बच्चों को देश में चल रहे स्वच्छ सर्वेक्षण के विषय में जानकारी प्रदान की। बच्चों से स्वच्छता विषय पर सवाल किए जिनके बेहतर जवाब मिलने पर ईनाम दिया।

हुई चित्रकला प्रतियोगिता
नपा द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान अंतर्गत आज स्थानीय सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नपा की ओर से स्वच्छता अभियान के कॉर्डिनेटर कमलकांत बडग़ोती भी शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताया तथा उन्होंने बच्चों को स्वयं, अपने घर व आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की सलाह दी। इस दौरान दो डस्टबिन रखने का सुझाव दिया जिसमें गीला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग रखने को कहा।
स्कूल द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने चित्रों के माध्यम से कचरा इकटठा करना, कचरे को कचरा गाड़ी में फेंकना जैसे अनेक महत्वपूर्ण संदेश नागरिकों को दिए. बच्चों ने बताया कि वे किस तरह अपने घर अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बना सकते हैं। कार्यक्रम में प्राचार्य सिस्टर संध्या और स्कूल का स्टाफ उपस्थित था।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.