स्वागत किया
इटारसी। भोपाल से बैतूल जा रहे प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने यहां जिला सहकारी बैंक इटारसी ब्रांस का औचक निरीक्षण कर लिया। बैंक शाखा में जगह-जगह जाले और गंदगी देखकर वे भड़क गए और मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री सारंग बैंक में मौजूद अधिकारियों को कहा कि आप लोगों को पता नहीं है क्या, कि विगत 17 सितंबर से प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। वे बोले, यदि अभियान नहीं भी हो तो क्या आप लोगों को सफाई नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जगह-जगह धूल, मकडिय़ों के जाले हैं, ऐसे में आप लोग कैसे काम करते हो?
श्री सारंग ने इस दौरान बैंक के कामकाज की भी जानकारी प्राप्त की। मीडिया से बातचीत करते हुए
हालांकि श्री सारंग ने कहा कि उन्होंने केवल बैंक प्रबंधन को सफाई रखने के निर्देश दिए हैं। सफाई अच्छी रहनी चाहिए। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुरानी इटारसी में श्री सारंग का स्वागत किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से परिचय भी प्राप्त किया। इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, शिवकिशोर रावत, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप रावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
श्री सारंग की स्वागत श्रंखला में शेरे पंजाब ढाबा पर इच्छापूर्ति गणेश युवा मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
गंदगी देख भड़के सहकारिता राज्य मंत्री
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








