होशंगाबाद। नगर मंडल के अध्यक्ष को प्रदेश आला कमान ने एक गंभीर आरोप में न सिर्फ पद से हटाया बल्कि उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित कर दिया है। जिला कार्यालय में होशंगाबाद मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौकसे एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिलने का आरोप लगा था। मामले को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया था। मामला प्रदेश कार्यालय पहुंचा तो मंडल अध्यक्ष चौकसे को पद से हटाने के साथ प्राथमिक सदस्यता से मुक्त कर दिया है।
रविवार दोपहर को पुराने बस स्टैंड के करीब स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौकसे पर एक महिला के साथ होने के आरोप लगे थे। मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका जमकर विरोध किया था। घटना की जानकारी प्रदेश कार्यालय तक पहुंची। मंगलवार को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार चौहान ने पद से हटा कर पार्टी की प्रथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया है। हालांकि पूरे मामले में श्री चौकसे ने कहा कि उन पर लगेे सभी आरोप गलत हैं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

गंभीर आरोप में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पदमुक्त, पार्टी से भी निकाला
For Feedback - info[@]narmadanchal.com