---Advertisement---

गड़बड़ी की जांच करने टीम पहुंची सोनासांवरी

By
On:
Follow Us

मौके पर शौचालय देखे, हितग्राहियों से मिले सदस्य
इटारसी। ग्राम पंचायत सोनासांवरी में प्रधानमंत्री आवास और शौचालय निर्माण में हुई कथित भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच करने आज जिला पंचायत होशंगाबाद से एक टीम सोनांसावरी पहुंची। टीम यहां प्रधानमंत्री आवास में गलत व्यक्ति को लाभ देने और शौचालय निर्माण में दोहरा भुगतान मामले की जांच कर रही है। टीम में जिला पंचायत के जिला आवास प्रभारी शैलेष उईके और स्वच्छ भारत मिशन की जिला स्वच्छता प्रभारी प्रीति बरकड़े शामिल थे। टीम के सदस्यों ने शिकायतकर्ता और आरोपी पक्ष के बयान दर्ज किए हैं, साथ ही शौचालय की शिकायत पर हितग्राहियों से भी मिलकर मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी it13917ली है। अब टीम जिला पंचायत, जनपद पंचायत से रिकार्ड मिलान करके रिपोर्ट तैयार करके कलेक्टर को प्रतिवेदन सांैपेगी।
गौरतलब है कि पूर्व सरपंच विनोद पटेल और जनपद सदस्य ने ग्राम पंचायत पर प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र हितग्राही की जगह अपात्र को लाभ देने और शौचालय निर्माण में डबल भुगतान करने का आरोप लगाया है। मौके पर पूर्व सरपंच विनोद पटेल और पूर्व सचिव मनीष राजपूत भी मौजूद थे।

इनका कहना है…!
जो भी आरोप लगाए हैं, वे निराधार हैं। दरअसल सबकुछ ऑनलाइन है, जिसमें गड़बड़ी की कोई भी गुंजाइश नहीं होती है। टीम जांच करने आयी थी। हमने अपने बयान दर्ज कराए हैं।
मनीष राजपूत, पूर्व सचिव

हमने अपनी जांच पूरी कर ली है, दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए तथा हितग्राहियों के यहां जाकर शौचालय की स्थिति भी देख ली है। जिला और जनपद स्तरीय दस्तावेजों से रिकार्ड मिलान करके रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी।
शैलेष उईके, जांच अधिकारी जिला पंचायत

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.