इटारसी। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस ने एक दिन पूर्व शहर के सभी लॉज और होटलों में जाकर चैकिंग की और वहां के रजिस्टर चेक किये। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इटारसी ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की ओवरब्रिज पर सघन चेंकिग की। पुलिस कर्मी वाहनों की डिग्गी खुलवाकर चेक कर रहे थे।
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, ट्रेनों के भीतर, मुख्य समारोह के मैदान पर भी सुरक्षा जांच की गई है। बता दें कि पिछले दिनों दशहरे के दिन इटारसी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद से इटारसी रेलवे स्टेशन को सुरक्षा को लेकर अलर्ट पर रखा जाता है।
गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








