इटारसी। 05 एमपी गर्ल्स बटालियन, होशंगाबाद के अंर्तगत शासकीय कन्या महाविद्यालय में आज एनसीसी दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा मैराथन दौड़ आयोजित की गई। यह दौड़ महाविद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर सरदार वल्लभ भाई चौराहा, माता मंदिर एवं एलआईसी ऑफिस होते हुए वापिस महाविद्यालय पहुंची। रैली के माध्यम से कैडेट्स द्वारा सामाजिक एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी कोरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर सीनियर अंडर अफसर चित्रा ठाकुर, अंडर अफसर मोहिनी गढ़वाल, अंडर अफसर त्रिवेणी कोकाटे, सुरभि जोशी, कृति चिमानिया, प्रिया चौरसिया, नेहा सैनी, संचिता घन सहित अन्य एनसीसी छात्राएं उपस्थित थीं।
गर्ल्स कैडेट्स ने निकाली मैराथन रैली
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








