इटारसी। गांधी सभा भवन ट्रस्ट इटारसी के सौजन्य से आज शासकीय एमजीएम कालेज में गांधीजी के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. पीके पगारे ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित के साथ हुआ। प्रतियोगिता में सलोनी साहू, अर्जुन यादव, गोपाल सोनी, प्रियंका तोमर, अपूर्वा राजपूत, मोनिका चौरे, जूली कुमारी, दीक्षा चौरे, आकाश प्रजापति, रिचा कौरव, रेशम खान, सुहासिनी चौरे, स्मिता पटेल, सोफिया खान सहित कुल 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें जूली कुमारी प्रथम एवं रिचा कौरव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में डॉ. राकेश मेहता, डॉ. विद्या शुक्ला, डॉ. एचपी दीक्षित ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मी ठाकुर, डॉ. अरविन्द कुमार शर्मा उपस्थित रहे। संचालन एवं आभार डॉ. ओपी शर्मा ने किया।
गांधी जी के विचारों पर हुई प्रतियोगिता
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








