इटारसी। गांधी सभा भवन ट्रस्ट के तत्वावधान में शासकीय कन्या महाविद्यालय में कैरियर मार्गदर्शन एवं व्यक्तिव विकास प्रकोष्ठ के द्वारा वर्तमान समय में गांधी दर्शन की प्रासंगिकता पर भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. श्रीराम निवारिया ने महात्मा गांधी को प्रतिभा पर मल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. निवारिया ने बताया कि गांधी विचार दर्शन ने भारत ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व को प्रभावित किया है। निर्णायकों में प्राध्यपक डॉ. आरएस मेहरा, डॉ. पवन अग्रवाल एवं पत्रकार देवेन्द्र सोनी ने भी विचार व्यक्त किए। डॉ. अग्रवाल ने गांधी दर्शन पर उडिय़ा भाषा में भजन प्रस्तुत कर गांधी दर्षन सका महत्व बताया। डॉ. मेहरा ने कहा, वर्तमान समय में विश्व की सभी समस्याओं का निदान मात्र गांधी दशन से ही खोजा जा सकता है। श्री सोनी ने मां खादी की चादर दे दे मैं गांधी बन जाउंगा कविता सुनाकर छात्राओं को गांधी दर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में प्रथम प्रियंका मेहदे, द्वितीय ऐश्वर्या बडग़े रही। छात्राओं को गांधी सभा भवन ट्रस्ट द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर गोठी धर्मशाला में नगर पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा। संचालन मीनाक्षी कोरी ने किया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
गांधी दर्शन आधुनिक मानसिक जकडऩ से मुक्ति
For Feedback - info[@]narmadanchal.com